Koderma News: पंचखेरो डैम में 45 लाख रुपये से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

जिला पर्यटन निधि योजना के तहत कराया जाएगा विश्रामागार का निर्माण

Koderma News: पंचखेरो डैम में 45 लाख रुपये से बनेगा विश्रामागार, पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
पंचखेरो डैम में विश्रामागार निर्माण कार्य का शिलान्यास करतीं विधायक डॉ. नीरा यादव

मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचखेरो डैम में पर्यटकों की सुविधा के लिए 45 लाख रुपये की लागत से विश्रामागार का निर्माण कराया जाएगा। जिला पर्यटन निधि योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। विधायक ने कहा कि पंचखेरो डैम जिले का महत्वपूर्ण और रमणीक पर्यटन स्थल है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विश्रामागार बनने से दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को ठहरने और आराम करने की सुविधा मिलेगी।

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचखेरो डैम में पर्यटकों की सुविधा के लिए 45 लाख रुपये की लागत से विश्रामागार का निर्माण कराया जाएगा। जिला पर्यटन निधि योजना के तहत प्रस्तावित विश्रामागार निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से किया। निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कोडरमा की ओर से कराया जाएगा।

शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि पंचखेरो डैम कोडरमा जिले का एक महत्वपूर्ण और रमणीक पर्यटन स्थल है। यहां प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विश्रामागार के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को ठहरने और आराम करने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के विकसित होने से पंचखेरो डैम में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और आधारभूत सुविधाओं के विकास से पंचखेरो डैम को और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शंभु सिंह, मुखिया सुनील यादव, पवन सिंह, अर्जुन यादव, महेश यादव, सदानंद वर्मा, सरयू वर्मा, संजय वर्मा, नरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, हरिहर सिंह, रवि सिंह के अलावा विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर