Hazaribagh News: एल एंड टी वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर हुई चोरी का खुलासा
विशेष जांच टीम एसआईटी को मिली सफलता
हजारीबाग पुलिस ने चुरचू थाना क्षेत्र स्थित एल एंड टी वेयरहाउस में गार्ड को बंधक बनाकर हुई चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता मो. जमाल और मो. नासिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी व्यवसायी के पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
हजारीबाग: जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चुरचू थाना क्षेत्र के चारी ओपी अंतर्गत एल एंड टी कंपनी के वेयरहाउस से अज्ञात अपराधियों द्वारा गार्ड को बंधक बनाकर चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18/19 जुलाई 2026 की रात चारी ओपी क्षेत्र में स्थित एल एंड टी कंपनी के वेयरहाउस में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोला था। अपराधियों ने वहां तैनात गार्ड को बंधक बनाकर लूट एवं चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता मो. जमाल, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मो. मिंहाज अंसारी, निवासी ग्राम मारेल, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके सहयोगी मो. नासिर, पिता कमल अंसारी, निवासी ग्राम जरियो, थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर एल एंड टी कंपनी के वेयरहाउस से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी का सामान हजारीबाग के एक कबाड़ी व्यवसायी को बेचा गया था। पुलिस ने इम्तियाज आलम, पिता मो. मुस्तफा, निवासी सरकार टोला, थाना सदर, जिला हजारीबाग के यहां से चोरी के सामान की बरामदगी की है।
पुलिस जांच में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मुख्य आरोपी मो. जमाल के विरुद्ध रजरप्पा, कुज्जू, केरेडारी तथा सिकिदिरी थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित कई कांड दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं गिरफ्तार आरोपी मो. नासिर के विरुद्ध भी रामगढ़ और कुज्जू थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








