सिंदरी के फुलो-झानो मैदान में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित

‘लेबर स्टेट’ बन रहा झारखंड: सुदेश महतो

सिंदरी के फुलो-झानो मैदान में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित
(धनबाद आजसू मिलन समारोह)

धनबाद के सिंदरी स्थित फुलो-झानो मैदान में आजसू पार्टी के मिलन समारोह में समाजसेवी सतीश महतो हजारों समर्थकों संग पार्टी में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने राज्य के विकास पथ से भटकने का आरोप लगाते हुए युवाओं से नेतृत्व संभालने का आह्वान किया।

धनबाद: जिले के सिंदरी स्थित फुलो-झानो मैदान, रंगामाटी में आजसू पार्टी की ओर से आयोजित भव्य मिलन समारोह में समाजसेवी सतीश महतो ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह से पूरा मैदान आजसू पार्टी के नारों से गूंज उठा।

झारखंड विकास के रास्ते से भटक चुका है – सुदेश महतो

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड विकास के रास्ते से भटक चुका है। खनिज संपदा के लिए पहचाने जाने वाले इस राज्य की पहचान आज ‘लेबर स्टेट’ के रूप में बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक है, जहां खनिज संपदा के साथ-साथ छात्रों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Jharkhand Govt Ad
महतो ने कहा कि झारखंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने प्राकृतिक संसाधनों और मानव शक्ति का सही उपयोग करने की है। प्रदेश की बागडोर अब युवाओं को अपने हाथों में लेने की आवश्यकता है, ताकि झारखंड को फिर से विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि समाजसेवी, बुद्धिजीवी और युवा लगातार आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि राज्य में बेहतर विकल्प और नई राजनीतिक दिशा की आवश्यकता को लोग महसूस कर रहे हैं। नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त आदित्य रंजन करेंगे झंडोत्तोलन, मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी

महतो ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड के अधिकार, युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और स्थानीय लोगों के सम्मान के मुद्दों को लेकर अपनी संघर्ष की राजनीति को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: एएमपी कोलियरी पीओ टी.एस. चौहान और काजल सरकार बने महाप्रबंधक, छाए खुशी के बादल

कई प्रमुख नेताओं की रही उपस्थिति

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो की गरिमामय उपस्थिति रही। इस मौके पर केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, दीपक महतो, राधेश्याम गोस्वामी, केंद्रीय सचिव सह जिप सदस्य राजेश महतो, केंद्रीय सचिव नवीन महतो, बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो, जिला महासचिव रामाशंकर तिवारी, युवा नेता करण महतो, जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेश महतो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आजसू पार्टी से जुड़ने को पार्टी ने सिंदरी सहित पूरे धनबाद-बोकारो क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत होने का महत्वपूर्ण संकेत बताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी Dumka News: रामगढ़ में एक ही सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे, मची अफरा-तफरी
Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण
Palamu News: रजडेरवा में NH-139 निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूर गंभीर घायल
Dumka News: बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान 1.62 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार
Giridih News: JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का पुतला दहन कार्यक्रम विफल, जेएमएम कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Pakur News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डालसा सभागार में ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर आयोजित
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
Remove Reservation: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष निपु सिंह ने जंतर-मंतर पर समर्थकों संग हुंकार भरी
Dhanbad News: भारत सरकार की Zero Coal Leakage Policy के तहत बीसीसीएल में छापेमारी