Jharkhand News: जाहेर स्थान में गाय की बलि का आरोप, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को हटाने की उठाई मांग

उपायुक्त समेत कई अधिकारियों को सौंपा गया लिखित आवेदन

Jharkhand News: जाहेर स्थान में गाय की बलि का आरोप, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को हटाने की उठाई मांग
जाहेर स्थान विवाद को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन।

पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बेनागाड़िया गांव में जाहेर स्थान पर गाय की बलि दिए जाने के आरोप को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम पर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालिजुड़ी ग्राम पंचायत के बेनागाड़िया राजस्व ग्राम में जाहेर स्थान पर गाय की बलि दिए जाने के आरोप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में अंचल अधिकारी गुड़ाबांदा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, घाटशिला के देश परगना तथा बालिजुड़ी पंचायत की मुखिया को लिखित आवेदन सौंपा है।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

Jharkhand Govt Ad
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान गैर-पारंपरिक अथवा चुनावी ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम ने अपने सहयोगियों सिंगराई हेम्ब्रम और कारान टुडू के साथ मिलकर गांव के पवित्र जाहेर स्थान में गाय की बलि दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से गांव के विभिन्न समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि जाहेर स्थान संथाल समुदाय का पवित्र धार्मिक स्थल है और वहां इस तरह की गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: Chaibasa News: घर के अंदर बैठे थे चाचा-भतीजे, अचानक दीवार गिरी और चली गई जान

पारंपरिक ग्राम प्रधान को हटाने का भी लगाया आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व पारंपरिक ग्राम प्रधान शशि हेम्ब्रम ने गाय-भैंस की बलि का विरोध किया था। इसके बाद उन्हें ग्राम प्रधान पद से हटाकर बालिराम हेम्ब्रम को गैर-पारंपरिक चुनावी ग्राम प्रधान बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जाहेर स्थान में मौजूद धार्मिक महत्व के पेड़ को बेचने को लेकर भी विवाद उत्पन्न हुआ है।

प्रशासन से की गई पद से हटाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से वर्तमान ग्राम प्रधान बालिराम हेम्ब्रम को पद से हटाने और उनका मानदेय बंद करने की मांग की है। साथ ही पेसा अधिनियम के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम प्रधान शशि हेम्ब्रम को पुनः ग्राम प्रधान नियुक्त करने की मांग रखी गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया है कि विवाद का स्थायी समाधान होने तक गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल से जुड़े इस विवाद के कारण गांव में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर ग्रामीणों की शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे और ग्राम समुदाय की सहमति एवं परंपरागत व्यवस्था के अनुसार निर्णय ले।

आवेदन सौंपने के दौरान बालिराम हेम्ब्रम, शुकुंतला मुर्मू, फुलमंत्री टुडू, बाघराय मुर्मू, चातुर मुर्मू, शन्नो मुर्मू, श्रीमती मुर्मू, चेंदुआ माकन मुन्ना, लिलमनी मुर्मू, बंसा मुर्मू, सोनामनी मुर्मू, दलपते मुर्मू, अहानी मनी मुर्मू, सीता राम हेम्ब्रम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत