education Department
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Pakur News: चार आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, डीसी मेघा भारद्वाज ने बांटे नियुक्ति पत्र
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ जिले में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चार परिवारों को नई उम्मीद मिली है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़िया प्रखंड में झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा आठ के 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी
Published On
By Suman Kumari
पलामू जिले के पिपरा प्रखंड स्थित परियोजना धनमानी +2 उच्च विद्यालय, बरदाग में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए 7 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे अभिभावकों की आमसभा आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार यादव ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति आवश्यक है। Sahibganj News: झारखंड शिक्षा परियोजना का आदेश: साहिबगंज के 232 विद्यालयों का तीन दिवसीय ऑडिट
Published On
By Susmita Rani
झारखंड शिक्षा परियोजना, साहिबगंज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले के 232 विद्यालयों के वैधानिक अंकेक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। यह ऑडिट 4 से 6 अगस्त 2026 तक पुलिस लाइन स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में होगा। सभी प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी शिक्षकों को कैशबुक, पासबुक, वाउचर और अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड स्थित सुरेन मंडल टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सरकारी रिकॉर्ड में 300 छात्रों का नामांकन दर्ज है, जबकि निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल 8 से 10 बच्चे ही मिले। मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
Published On
By Susmita Rani
देवघर में क्वेस्ट एलायंस, डायट और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित तीन दिवसीय आइडियाथॉन-हैकाथॉन एवं फ्यूचर स्किल्स प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनईपी 2020 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 120 शिक्षकों को डिजाइन थिंकिंग, नवाचार, प्रोटोटाइप विकास और अनुभवात्मक शिक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। दुमका: विद्यालयों को चार दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए ₹3.03 लाख आवंटित
Published On
By Susmita Rani
दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन की समीक्षा करते हुए चार दिनों के लिए ₹3,03,160 की राशि जारी करने की जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 8 तक के लिए 811 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया है। छात्रों की फीस निजी खाते में जमा कराने का आरोप, उच्च शिक्षा सचिव को सौंपा गया ज्ञापन
Published On
By Susmita Rani
ए.एन. कॉलेज, दुमका में छात्रों से ऑफलाइन वसूली गई फीस को कथित रूप से निजी संयुक्त बैंक खाते में जमा कराने सहित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी है। ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स/ट्राइब्स एंड बैकवर्ड क्लासेज एम्प्लॉयीज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। राजमहल में डीईओ दुर्गानंद झा को भावभीनी विदाई, बोले- शिक्षक से बड़ा कोई पद नहीं
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज के राजमहल स्थित प्लस टू जेके उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गणमान्य लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना की। Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण
Published On
By Susmita Rani
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और विभिन्न पंजी की विस्तृत समीक्षा की। Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन
Published On
By Samridh Jharkhand
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर फीस वृद्धि और आरटीई नामांकन को लेकर सख्त निर्देश दिए। समीक्षा में 129 स्कूलों में से 92 स्कूलों में फीस वृद्धि नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। सभी संबंधित स्कूलों को फीस एडजस्टमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में आरटीई के तहत वंचित वर्ग के बच्चों के 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही अनुपस्थित स्कूलों पर कार्रवाई और पीटीए गठन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
Published On
By Samridh Media Desk
कोडरमा में स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूबने से चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 