Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण

कार्यालयी अभिलेखों और पंजी संधारण की समीक्षा की गई

Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा ने किया डीईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण
डीईओ कार्यालय का निरीक्षण करते बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा।

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और विभिन्न पंजी की विस्तृत समीक्षा की।

बोकारो: उपायुक्त  अजय नाथ झा ने कैंप-2 स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों के संधारण की विस्तृत समीक्षा की।इस दौरान उपायुक्त  ने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली।

उन्होंने क्रम वार उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही, निर्गत पंजी, वेतन पंजी, कर्मियों के कार्य आवंटन से संबंधित अभिलेख, आवंटन पंजी, इंडेक्स पंजी सहित विभिन्न कार्यालयीय पंजी एवं अभिलेखों का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  ने सभी पंजी एवं अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन, सुव्यवस्थित एवं संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयी अभिलेखों का नियमित संधारण प्रशासनिक कार्यों की पारदर्शिता एवं दक्षता के लिए आवश्यक है।

उपायुक्त  ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक माह एक अथवा दो दिन शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित प्रक्रियाओं की विशेष रूप से समीक्षा करें, ताकि भुगतान कार्य समयबद्ध एवं निर्बाध रूप से संपादित हो सके तथा शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त  ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय  भवन स्थित सामान्य शाखा एवं रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया तथा अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  जगरनाथ लोहारा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं