आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत, महिला जख्मी

तेतराई से लौटते समय बाइक सवार पिता-पुत्र बने हादसे का शिकार

आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत, महिला जख्मी
पलामू के पुरुषोत्तमपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।

पलामू जिले के पांकी प्रखंड स्थित पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से पिता बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों तेतराई से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी वज्रपात की चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पलामू: पलामू जिले के पांकी प्रखंड क्षेत्र के माड़न पंचायत के पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक महिला जख्मी है। उसका इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मृतक के पहचान पिता बालमुकुंद यादव और पुत्र दिलीप यादव के रूम में हुई है। जख्मी महिला अनीता देवी, पिता ईश्वरी यादव है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले बालमुकुंद यादव और उनके बेटे दिलीप यादव मंगलवार शाम तेतराई गए थे। वहां से वे दोनों रात में बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना की पुलिस पुरुषोत्तमपुर पहुंची।

पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

वहीं, पुरुषोत्तमपुर में हुई एक अन्य आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक अन्य ग्रामीण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी अनीता देवी को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

---------------

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना
जेपीएससी मेन्स परीक्षा तत्काल स्थगित हो, निष्पक्ष जांच के बाद ही नई अधिसूचना जारी हो: संजय मेहता
सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को डॉ. मुकेश को मिली नई जिम्मेदारी
बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: पाकुड़िया के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दूभर
विश्व कप जीत के बाद भावुक हुए पेड्री और दानी ओल्मो, बोले- यह सफलता पूरे स्पेन की
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद
आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत, महिला जख्मी
रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
गिरिडीह में नई नियुक्ति, कृष्ण मुरारी शर्मा संभालेंगे विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी