बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना
साहिबगंज, बरहेट, मंगलहाट और पाकुड़ ग्रिड होंगे सीधे जुड़े
साहिबगंज जिले की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बरहरवा प्रखंड में 220 केवी क्षमता का नया पावर ग्रिड बनाया जाएगा। लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।
साहेबगंज: बरहरवा जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय बनाने के लिए विद्युत विभाग एक बड़ी परियोजना लाने जा रहा है। इसके तहत बरहरवा प्रखंड में 220 केवी क्षमता का नया पावर ग्रिड बनाया जाएगा।
90 करोड़ की लागत, 20 एकड़ जमीन चाहिए
जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 85 से 90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ग्रिड निर्माण के लिए करीब 20 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। हाल ही में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त दीपक कुमार दुबे से मुलाकात कर परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
बिजली ट्रांसमिशन में आएगी मजबूती

अडाणी पावर प्लांट से भी जुड़ेगा ग्रिड

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


