Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की

जेएसएलपीएस और कृषि विभाग देंगे प्रशिक्षण

Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
(रानीश्वर मेगा लिफ्ट बैठक)

दुमका उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में रानीश्वर में मसलिया-रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर बैठक संपन्न हुई। योजना से 65 गांवों को पानी मिलेगा और डीडीसी ने 20 दिनों में वाटर यूजर ग्रुप गठित करने के निर्देश दिए।

दुमका: उप विकास आयुक्त दुमका अनिकेत सचान के द्वारा मंगलवार को रानीश्वर प्रखण्ड सभागार में मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से रबी फसल एवं कॉपिंग पैटर्न हेतु कार्ययोजना संबंधी बैठक किया गया। उक्त बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी दुमका, कार्यपालक अभियंता सिंचाई दुमका, डी०पी०एम० जे०एस०एल०पी०एस० दुमका तथा मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से संबंधित एल०एण्ड टी० के प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा उक्त परियोजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए यह बताया गया कि मसलिया रानीश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से प्रखण्ड के चार पंचायत बाँसकुली, वृन्दावनी, गोविन्दपुर एवं बिलकांदी के 65 गाँवों को कृषि से संबंधित कार्यों के लिए सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगा। इसके उपरान्त एल०एण्ड टी० के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा योजना का ट्रायल करने आदि का जानकारी दिया गया। 

Jharkhand Govt Ad
जिला कृषि पदाधिकारी दुमका द्वारा उक्त योजना से रबी की फसल हेतु सिंचाई का लाभ लेने संबंधी जानकारी दिया गया। बैठक में उपस्थित परियोजना से लाभान्वित पंचायतों के मुखियागण द्वारा बताया गया कि उनके पंचायत में वर्तमान में 15-20 प्रतिशत ही रबी के फसल के रूप में सरसों और गेहूँ हो पाता है।इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि रानीश्वर प्रखण्ड एक कृषि प्रधान प्रखण्ड है। 

इस प्रखण्ड में मसानजोर डैम और मेगा लिफ्ट परियोजना से प्राप्त सिंचाई के लिए पानी के साथ-साथ कैराबनी डैम, बंकीबेड़ा डैम और दिगलपहाड़ी डैम भी है जिससे आस-पास के गाँव में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो पाता है परन्तु अभी भी इस क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा यह भी जानकारी गया कि प्रखण्ड के सभी 17 पंचायतों में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी के स्त्रोत क्या-क्या है तथा किस-किस पंचायत में कृषि कॉपिंग का पैटर्न क्या है। इससे संबंधित एक प्रतिवेदन भी उप विकास आयुक्त दुमका को दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दुमका द्वारा उक्त परियोजना के लाभों से अवगत कराने के साथ-साथ परियोजना को चालू करने हेतु ग्राम सभा के माध्यम से 20 दिनों के अन्दर नियमानुसार वाटर यूजर ग्रुप गठन करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त दुमका के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को उक्त चारो पंचायतों में सर्वे कर प्रशिक्षण के लिए व्यक्तियों का चयन करने का निदेश दिया गया तथा प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रानीश्वर के माध्यम से बीज उत्पादन और गठन कराने का निदेश दिया गया। 

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

डी०पी०एम०, जे०एस०एल०पी०एस० दुमका को भी उक्त चारों पंचायतों में किसानों को प्रशिक्षित करने का निदेश दिया गया।उक्त बैठक में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रानीश्वर, सभी जनसेवक, बी०टी०एम०, बी०पी०ओ० मनरेगा, बी०पी०आर०ओ० रानीश्वर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव सहित उक्त चारों पंचायत के कृषक मित्र भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant
Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
Palamu News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को मेदिनीनगर में छात्र न्याय सत्याग्रह
Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
Palamu News: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ अशोक पासवान की मौत
Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम का प्रशिक्षण संपन्न
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल
Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस