Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर

झाड़सा और सर्वोच्च न्यायालय का विशेष अभियान

Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
(मध्यस्थता अभियान बैठक)

गिरिडीह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0' तथा आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अभियान के तहत पारिवारिक, चेक बाउंस, भूमि विवाद आदि मामलों को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर दिया जा रहा है।

गिरिडीह: एमसीपीसी एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का तृतीय (मिडिएशन फॉर नेशन 3.0) चरण का शुभारंभ 01 .08.2026 से किया गया है,  इसमें सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों को चिन्हित किया जाएगा ताकि प्रयास किया जाए की अधिक से अधिक मामलों को सुलह के आधार पर मामले का निष्पादन किया जा सके। 

मेडिएशन फॉर नेशन 3.0 का सफल आयोजन एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हेतु  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह मार्तंड प्रताप मिश्रा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से किया गया।

Jharkhand Govt Ad
इसका प्रचार प्रसार कर  आम जनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है ताकि आमजन इसका लाभ उठा सके। मुख्य रूप से  पारिवारिक मामले, चेक बाउंस के मुकदमे, सड़क दुर्घटना के मुकदमे क्रिमिनल मुकदमे ,पार्टीशन सूट लैंड  एक्शन के मुकदमे, कांटेक्ट मुकदमे, लेबर एक्ट के मुकदमे को चिन्हित कर अधिक से अधिक मुकदमों को मध्यस्थता के लिए अग्रसारित करना है ताकि अधिक से अधिक आम जनों को सुलभ, सस्ता, न्याय मिल सके। 

आमजन न्यायालय का चक्कर लगाने से बचे। मध्यस्थता में दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निष्पादन होता है जो सस्ता एवं टिकाऊ होता है क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। इसमें किसी प्रकार की अपील का झंझट नहीं रहता है मामले का अंतिम रूप से निष्पादन होता है। इससे दोनों पक्ष संतुष्ट होते हैं यह राष्ट्र के लिए मध्यस्थता की खूबसूरती है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: सरिया में ROB निर्माण कार्य का एसडीएम-सीओ ने किया निरीक्षण, ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी

सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता का द्वितीय भाग की सफलता को देखते हुए राष्ट्र के लिए मध्यस्थता तृतीय की शुरुआत की है आमजनों से अनुरोध है अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता का लाभ उठावे। साथ ही आगामी 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन हेतु भी चर्चा की गई। इस बैठक में गिरिडीह न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
Palamu News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को मेदिनीनगर में छात्र न्याय सत्याग्रह
Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
Palamu News: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ अशोक पासवान की मौत
Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम का प्रशिक्षण संपन्न
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल
Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान