Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
कौशल और रोजगार से जुड़ेंगे स्थानीय विद्यार्थी
जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा सदन में देवरी प्रखंड में सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण स्थानीय युवा एवं छात्राएं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।
गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा के सदन में महत्वपूर्ण आवाज़ उठाई। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र में एक भी पॉलीटेक्निक कॉलेज नहीं है। जमुआ विधानसभा का बड़ा हिस्सा ग्रामीण, पिछड़ा एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र है। तकनीकी शिक्षण संस्थान के अभाव और आर्थिक कठिनाइयों के कारण क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
विशेष रूप से छात्राओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता है। देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना होने से छात्राओं सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









