Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग

नियम 377 के तहत लोकसभा में गूंजा मुद्दा

Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
(सांसद वीडी राम लोकसभा)

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत चियांकी हवाई अड्डे से नियमित कमर्शियल उड़ानें शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे पलामू प्रमंडल की 50 लाख आबादी को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में पर्यटन व रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

पलामू: संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू प्रमंडल स्थित चियांकी (मेदिनीनगर) हवाई अड्डे के त्वरित विकास और वहां से नियमित कमर्शियल उड़ान सेवा शीघ्र शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।  

सांसद ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की संशोधित 'उड़ान' (UDAN) योजना के तहत चियांकी हवाई अड्डे का चयन किया जा चुका है, फिर भी लंबे समय से यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत लंबित है।

​50 लाख आबादी की परेशानी और विकास की संभावनाएं

Jharkhand Govt Ad
सांसद ने कहा कि पलामू प्रमंडल के तीन प्रमुख जिलों—पलामू, गढ़वा और लातेहार की लगभग 50 लाख आबादी को आपातकालीन चिकित्सा, व्यापार, शिक्षा और यात्रा के लिए आज भी रांची, गया या वाराणसी जैसे दूरस्थ हवाई अड्डों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों, उद्योगपतियों और अधिकारियों का भारी समय और धन व्यय होता है।  

उन्होंने जोर देकर कहा कि चियांकी हवाई अड्डा चालू होने से पलामू टाइगर रिजर्व, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, पलामू किला और नेतरहाट जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को नया जीवन मिलेगा। साथ ही कृषि, तसर, लाख, वनोपज, लघु उद्योगों और स्थानीय रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। आपात स्थिति में यह एयर एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन के लिए भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

सांसद विष्णु दयाल राम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की कि:  

रनवे विस्तार, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, अग्निशमन और सुरक्षा ढांचे का निर्माण कार्य मिशन मोड में पूरा किया जाए। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), झारखंड सरकार और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित स्वीकृतियां समयबद्ध तरीके से हासिल की जाएं।

कार्य की समय सीमा तय कर इसकी मासिक समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय निगरानी समिति गठित की जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उत्तर-पश्चिमी झारखंड के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण से चियांकी हवाई अड्डा परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को हवाई सेवा की सौगात दी जाए।

यह भी पढ़ें: Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant लाठीचार्ज के खिलाफ सोशल मीडिया पर फूटा आक्रोश, नंबर 1 पर ट्रेंड हुआ #HitlerHemant
Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Dumka News: डीडीसी अनिकेत सचान ने रानीश्वर में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की कार्ययोजना बैठक की
Palamu News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को मेदिनीनगर में छात्र न्याय सत्याग्रह
Palamu News: सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई चियांकी हवाई अड्डे के विकास की मांग
Palamu News: जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, अधेड़ अशोक पासवान की मौत
Giridih News: जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने सदन में उठाई देवरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज की मांग
Giridih News: राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान का हुआ आगाज, मुकदमों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Giridih News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का व्यापक असर
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम का प्रशिक्षण संपन्न
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल
Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस