Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली

Student Protest: बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंच अनशनकारी छात्रों से की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम
सदर अस्पताल में अनशनकारी छात्रों से मुलाकात करते बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर अनशन कर रहे छात्र राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके संघर्ष का समर्थन किया।

पलामू/रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदर अस्पताल पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्रों राहुल क्रांति और ब्रजकिशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों छात्र जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच और युवाओं के हक-अधिकार की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद बाबूलाल मरांडी इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अनशनकारी छात्रों का बढ़ाया हौसला

बाबूलाल मरांडी ने लगातार बारिश के बीच धरना दे रहे कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर और पलामू के छात्र राहुल क्रांति के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हठधर्मी सरकार के कारण उन्हें अपनी जान नहीं देनी है, बल्कि अभी लंबी लड़ाई लड़नी है।

राहुल क्रांति के मामले का किया उल्लेख

Jharkhand Govt Ad
मरांडी ने कहा कि राहुल क्रांति ने परीक्षा दी थी और परिणाम आने के बाद अधिक अंक होने के बावजूद उनका चयन नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में परिणाम जारी किए जाते हैं। उनके अनुसार, राहुल क्रांति ने मामले को लेकर हाई कोर्ट का रुख किया और वहां से डिग्री मिलने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दी गई।

सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी सरकार और जेएसएससी ने मामले को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार संवेदनशील होती तो छात्र का साक्षात्कार लेकर उसे नियुक्ति देती। उन्होंने सवाल उठाया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र आखिर कब तक पढ़ाई छोड़कर कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी

JPSC-JSSC पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक, सचिव समेत महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: Palamu News: शिकायत के बाद ताराचक विद्यालय की जांच, स्कूल में मिली कई गंभीर अनियमितताएं

युवाओं की आवाज है आंदोलन: मरांडी

मरांडी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 के बाद झारखंड में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का संघर्ष केवल व्यक्तिगत मामला नहीं है, बल्कि यह राज्य के उन युवाओं की आवाज है जो रोजगार और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी और रजनीश पांडेय भी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन