ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन आयोजित, पौधों के उपहार से पर्यावरण का संदेश

शाकाहारी जीवनशैली और पुण्य कार्य का संकल्प

ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन आयोजित, पौधों के उपहार से पर्यावरण का संदेश
(पिठोरिया सावन स्नेह मिलन)

पिठोरिया के नवा टोली बाड़ू स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप देकर पर्यावरण संरक्षण, शाकाहार और पुण्य कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

पिठोरिया: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवा टोली बाड़ू (पिठोरिया) सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। समारोह के दौरान पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए सभी लोगों को उपहार में पौधे दिए गए। साथ ही सभी को प्रकृति के साथ मिलकर रहने, पर्यावरण को बचाने और शाकाहारी भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी राजमती बहन ने कहा कि सावन के आते ही धरती पर चारों तरफ हरियाली छा जाती है और खेत-खलिहान फसलों से लहलहा उठते हैं। रिमझिम बारिश के बीच जीव-जंतु भी खुशी से झूम उठते हैं। यह मौसम हमें सीख देता है कि जिस तरह सावन प्रकृति में खुशहाली लाता है, ठीक उसी तरह भोलेनाथ शिव बाबा भी हमारे जीवन में सुख और शांति की बारिश करते हैं। 

उन्होंने बताया कि सावन का एक-एक दिन बेहद खास होता है, इसलिए हर इंसान को रोज कुछ न कुछ अच्छा और पुण्य का काम जरूर करना चाहिए। दीदी ने सभी को अच्छे काम करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद:

Jharkhand Govt Ad
इस मौके पर पिठौरिया की मुखिया मुन्नी मुण्डा, सरपंच अशोक उराँव, आशुतोष द्विवेदी, आशीष रौशन, लीला देवी, उर्मिला देवी, नारायण साहू, तेजनारायण प्रजापति, राजेश प्रसाद, संदीप कुमार, कौशल्या देवी और ऊषा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, साहिबगंज में कहीं असरदार तो कहीं बेअसर JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, साहिबगंज में कहीं असरदार तो कहीं बेअसर
Sahebganj News: पूर्वी रेलवे हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
Sahibganj News: NH-80 पर अतिक्रमण से परेशानी, सड़क पर सुखाया जा रहा पटसन
Koderma News: समाहरणालय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Ranchi News: महादेवी बिरला नर्सिंग इंस्टीट्यूट में विश्व स्तनपान सप्ताह पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Deoghgar News: 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Koderma News: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर मनाया ऐतिहासिक पावर डे
जेपीएससी अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग के खिलाफ आजसू पार्टी ने किया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विपक्ष पर बोला हमला, कहा-विपक्ष की नौटंकी में कोई दम नहीं
ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन आयोजित, पौधों के उपहार से पर्यावरण का संदेश