Koderma News: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर मनाया ऐतिहासिक पावर डे
स्टेशन मैनेजर विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन द्वारा ऐतिहासिक आंदोलन की स्मृति में पावर डे मनाया गया। इस दौरान स्टेशन मास्टरों ने 12 घंटे की ड्यूटी खत्म करने, कैडर रिक्तियां भरने और बिना सीलिंग रात्रि भत्ता देने की मांग उठाई।
कोडरमा: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को कोडरमा स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर विकास कुमार की अध्यक्षता में पावर डे मनाया गया। इस अवसर पर 11 अगस्त 1997 को संगठन द्वारा किए गए ऐतिहासिक आंदोलन को याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि उस दिन संगठन के आह्वान पर ट्रेनों को सभी सिग्नलों पर दो मिनट रोककर चलाने का निर्णय लिया गया था।
आंदोलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा अपना बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों का समर्थन किया गया। वक्ताओं ने रेल प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनका समाधान करने का आह्वान किया।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







