Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
अभिभावकों और सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन
कोडरमा के जेजे कॉलेज को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर गिरिडीह के जेसी बोस विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करने के विरोध में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना व गेट पर तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही।
कोडरमा: विनोबा भावे विश्वविद्यायल से जेजे कॉलेज को हटाने का मामला अब धीरे धीरे तूल पकड़ते जा रहा है। मंगलवार को जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति ने जेजे कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी,जिससे कॉलेज कार्य ठप रहे। छात्रों में जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को वीबीयू से हटाकर गिरिडीह में निर्माणाधीन जेसी बोस विश्वविद्यायल में स्थानांतरित करने को लेकर कोडरमा के छात्रों और अभिभावको का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और समर्थन जताने धरना स्थल पहुंच रहें है।
धरना को संबोधित करते हुए अभिभावक शिल्पी सिंह ने कहा कि परिस्थितियों से लड़ना और सकारात्मक रुख अख्तियार करने से लंबी से लंबी लड़ाई जीती जा सकती है।उन्होंने कोडरमा जिले के सभी अभिभावको और छात्रों से आंदोलन के समर्थन में अपील किया। छात्रा अनमोल कुमारी,खुशी कुमारी,सोनी कुमारी ने कहा की छात्रों के हक़ अधिकार की लड़ाई हमारे सीनियर लड़ रहे है, जेजे कॉलेज को गिरिडीह जोड़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव छात्राओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेशक लड़ाई अभी शुरुआती दौर में है और अभी छात्र समुदाय सड़को पर नही उतरे है।

मौके पर खुशबू पासवान, शिवानी कुमारी, रिमझिम कुमारी, शालू गुप्ता, अमीषा कुमारी,मीनाक्षी कुमारी स्वामी, आशा गोस्वामी, विनीत श्रीवास्तव, अनुष्का गुप्ता, सुजाता कुमारी, खुशबू कुमारी, सिमरन शेखर, पूनम कुमारी, निशा कुमारी, सिंटू कुमारी चांदनी कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, नेहा वर्मा, पल्लवी गोस्वामी, राहुल कुमार, भोला गिरी, आकाश कुमार सिंह, सौरभ कुमार, अरमान भारती, हर्ष कुमार,गौतम कुमार, राहुल कुमार, सत्यजीत आनंद, अंजली कुमारी, श्वेता सिंह, और अन्य छात्र उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









