Deoghgar News: 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अंडर-14 से सीनियर वर्ग तक बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में लिया हिस्सा
देवघर के के.के.एन. स्टेडियम में 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 372 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
देवघर: 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार को के.के.एन. स्टेडियम में उत्साह और जोश के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 372 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।

प्रतियोगिता के दौरान देवघर जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष अमित सोनी, संयुक्त सचिव बंटी नंदन सिंह, राहुल कुमार, प्रमोद यादव, खेलो इंडिया के कोच दीपक कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रजनी समेत कई पदाधिकारी एवं तकनीकी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
चैंपियनशिप का समापन 12 अगस्त को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिला एथलेटिक संघ सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े उपस्थित रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Related Posts


Latest News







