Shravani Mela 2026: देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा मंदिर खुलते ही कांवरियों ने शुरू किया जलार्पण
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 13वें दिन प्रातः 4:18 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुले
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 13वें दिन देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह 4:18 बजे मंदिर के पट खुलते ही कांवरियों और शिवभक्तों का जलार्पण शुरू हो गया। पट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 13वें दिन मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः 4:18 बजे बाबा मंदिर के पट खुलते ही शिवभक्तों का जलार्पण शुरू हो गया। मंदिर परिसर से लेकर रूट लाइन तक हर ओर कांवरियों की लंबी कतारें नजर आईं।
पट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। देश के विभिन्न हिस्सों से देवघर पहुंचे कांवरिए कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए आगे बढ़ रहे हैं।बीएड कॉलेज होकर बाबा मंदिर की ओर बढ़ रहे कांवरिए
देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच रहे हैं और कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थित जलार्पण को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Related Posts
Latest News



