Sahebganj News: विज्ञान, वैदिक गणित और संस्कृति बोध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
13 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान, वैदिक गणित और संस्कृति बोध में अव्वल रहे प्रतिभागी अब प्रांतीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे।
साहिबगंज: विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ साहिबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार, सह सचिव शशि जाजोदिया, अभिभावक प्रतिनिधि रिंकी देवी, ललमटिया संकुल प्रमुख राकेश सिन्हा, बरहरवा संकुल प्रमुख प्रमोद आजाद और साहिबगंज संकुल प्रमुख सुनील पंडित ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।
तत्पश्चात विद्यालय में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन विषयों- विज्ञान, वैदिक गणित और संस्कृति बोध परियोजना में किया गया था। प्रत्येक विषय को शिशु, बाल और किशोर वर्ग में विभाजित किया गया था।- शिशु वर्ग: प्रथम - ललमटिया, द्वितीय - पाकुड़िया, तृतीय - बरहरवा
- बाल वर्ग: प्रथम - पाकुड़िया, द्वितीय - बरहरवा, तृतीय - पाकुड़
- किशोर वर्ग: प्रथम - पाकुड़, द्वितीय - राजमहल, तृतीय - बरहरवा
- शिशु वर्ग: प्रथम - ललमटिया, द्वितीय - साहिबगंज, तृतीय - बरहरवा
- बाल वर्ग: प्रथम - साहिबगंज, द्वितीय - ललमटिया, तृतीय - पाकुड़िया
- किशोर वर्ग: प्रथम - साहिबगंज, द्वितीय - ललमटिया, तृतीय - बरहरवा
विज्ञान में -
- शिशु वर्ग: प्रथम - ललमटिया, द्वितीय - उधवा, तृतीय - पाकुड़िया
- बाल वर्ग: प्रथम - पोरियाहाट, द्वितीय - पाकुड़िया, तृतीय - साहिबगंज
- किशोर वर्ग: प्रथम - बरहरवा, द्वितीय - ललमटिया, तृतीय - पाकुड़
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त सभी भैया/बहनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए विभाग प्रमुख रमेश कुमार ने बताया कि विभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया/बहन प्रांत स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पाकुड़ विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमा कुमारी, बोरियो के प्रधानाचार्य योगेश कुमार, पोड़ैयाहाट के प्रधानाचार्य अजय कुमार, हिरणपुर के प्रधानाचार्य बापिन दास, राजमहल के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह सहित 13 विद्यालयों के प्रतिभागी भैया/बहन एवं संरक्षक आचार्य/दीदी उपस्थित थे। समारोह का संचालन स्नेहा भारद्वाज ने किया, अतिथि परिचय सुनील पंडित ने किया और लिपिका राज सिंह द्वारा वंदे मातरम् के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



