Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 47 प्रतिष्ठानों की अग्निशमन रिपोर्ट की समीक्षा की

आपातकालीन निकास और एनओसी अनिवार्य की गई

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 47 प्रतिष्ठानों की अग्निशमन रिपोर्ट की समीक्षा की
(होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी समीक्षा बैठक लेते उपायुक्त अजय नाथ झा)

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मानकों की समीक्षा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चास एसडीओ को सुरक्षा कमियों वाले चिन्हित प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर 7 दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

बोकारो: शनिवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा ने जिले के होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी सीधे लोगों के जीवन एवं सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वीडियो संवाद के माध्यम से आहूत बैठक में 47 होटल/प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा में पाया गया कि ज्यादातर प्रतिष्ठानों में प्रवेश एवं निकास के लिए एक ही साझा मार्ग है। वहीं, प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी/प्रशिक्षित फायर सेफ्टी कर्मी भी उपलब्ध नहीं है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिष्ठानों में फायर एनओसी, नेशनल बिल्डिंग कोड, आपातकालीन निकास, बेसमेंट के उपयोग, पहुंच मार्ग एवं अन्य निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की जाए। 

Jharkhand Govt Ad
निरीक्षण में पाई गई कमियों एवं उनके सुधार के संबंध में स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने चास अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश किया कि निर्धारित  मानकों के अनुपालन नहीं करने के आधार पर चिन्हित प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस देकर सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई  करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई चरणबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत तरीके से की जाए तथा प्रत्येक कार्रवाई का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाए।

उपायुक्त ने कहा कि फायर सेफ्टी जांच का दायरा बढ़ाते हुए कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थानों में भी अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। उन्होंने फायर सेफ्टी निरीक्षण को हर दो माह में नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया, ताकि कमियों की पहचान कर समय रहते सुधार कराया जा सके।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अग्नि सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: स्टील प्लांट में डायरेक्टर-इन-चार्ज क्वालिटी सर्किल ट्रॉफी 2026 का हुआ सफल आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत