PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान
एचआर विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
पतरातू स्थित PVUNL (NTPC) द्वारा 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टाउनशिप में प्रभात फेरी निकालने के साथ-साथ SS High School, Patratu के विद्यार्थियों के बीच 200 राष्ट्रीय ध्वज बांटे गए और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पतरातू: विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL), NTPC पतरातू के तत्वावधान में “हर घर तिरंगा अभियान” का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं तिरंगे के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अभियान का औपचारिक शुभारंभ 9 अगस्त को किया गया, जिसमें NTPC के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के साथ-साथ CISF के जवानों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर टाउनशिप में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें तिरंगे का वितरण किया गया। साथ ही, टाउनशिप में स्थापित LED स्क्रीन के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित संदेश प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया गया।

विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में PVUNL के HR (Human Resources) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से PVUNL ने देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया तथा अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों, CISF कर्मियों, विद्यार्थियों एवं आसपास के समुदायों को “हर घर तिरंगा” अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









