Palamu News: केजी बालिका उच्च विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा 34 छात्राओं को मिली साइकिल
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत रहे मुख्य अतिथि
मेदिनीनगर के केजी बालिका उच्च विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कक्षा 8 की 34 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने साइकिल को विकास का पहिया बताते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया।
पलामू: मेदिनीनगर के केजी बालिका उच्च विद्यालय मे कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कक्षा आठ में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग की कुल 34 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।
इस मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं विद्यालय आती हैं। साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा की राह आसान बनेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास का पहिया है। इससे छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









