Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन

दिव्यांगों को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन
(काठीकुण्ड बिरसा दिव्यांग सभा)

दुमका जिले के काठीकुण्ड अंतर्गत तेलियाचक बाजार में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा आयोजित कर प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इसमें शौकत अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं व स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

दुमका: बुधवार को बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग परियोजना कार्यालय तेलियाचक बाजार काठीकुण्ड में आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष -सह- निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रखण्ड समन्वयक बाबुराम मंडल, शौकत अंसारी एवं डमरूधर सिंह ने किया।

इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य बिरसा दिव्यांग समिति के प्रखण्ड स्तरीय संगठन का गठन करना जिसके सहयोग से काठीकुण्ड प्रखण्ड के सुदुवर्ती क्षेत्रों के दिव्यांगजन जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित उनको संगठन के माध्यम से सहयोग करके उनको बुनियादी सुविधाओं जोड़ेंगे साथ ही उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किये जायेंगे जिससे व आपना खुद का स्वरोजगार कर सके।

Jharkhand Govt Ad
आम सभा में सर्व सम्मति से एक संगठन का गठन किया गया जिसका नाम "बिरसा दिव्यांग समिति प्रखण्ड ईकाई" काठीकुण्ड रखा गया जिसमें तीन पदाधिकारी नियुक्ति किये गये जिसमें शौकत अंसारी को प्रखण्ड अध्यक्ष, बाबुराम मंडल को प्रखण्ड सचिव, बबली कुमारी को प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चुना गया साथ ही चार कार्यकारिणी सदस्य  हिलायुस टुडू, लक्षू टुडू, कर्नल सोरेन एवं मंगल पावरिया चुना गया। 

इन सभी का दायित्व है कि अगले तीन महीने के अंदर काठीकुण्ड प्रखण्ड के सभी पंचायतों एवं गावों के दिव्यांगजनों को प्रखण्ड स्तरीय संगठन के बारे जानकारी देंगे साथ ही दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करेंगे। कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में हर एक को संगठन की जरूरत है संगठन रहने से हमलोगों का मजबूती प्रदान होता जिससे हमलोग सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ‌ ले सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

काठीकुण्ड प्रखण्ड के सभी दिव्यांगजनों से विनम्र निवेदन है कि आपलोग बिरसा दिव्यांग समिति प्रखण्ड ईकाई को तन मन और धन से सहयोग करे ताकि समिति आपलोगों को आने वाले समय में सहयोग कर सकेंगे।बैठक में मधु देवी, मति सोरेन, विलयंस किस्कू, सुरेन्द्र टुडू, समीर मोदी, उस्मान मियां, सहदेव मंडल, उज्जवल, बहाफूल, सोनू, मेरीला , सुहागिनी, प्रमिला, मनिष, महेन्द्र, चना, रामदास, सचिन, अनिल, दिनेश गोपाल, संतोष, कर्नल, राकेश, लक्ष्मण आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: पोषण वाटिका से बेहतर होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य, दुमका में अमर कुमार का संदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मेदिनीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सूर्या सोनल सिंह का एक दिवसीय सत्याग्रह Palamu News: मेदिनीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सूर्या सोनल सिंह का एक दिवसीय सत्याग्रह
Palamu News: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं की स्कॉलरशिप पर प्राचार्यों की विशेष कार्यशाला
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में बच्चों को मिले ज्योमेट्री बॉक्स, पेन और एटलस
Dumka News: खासिया गांव में निकला 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन
PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान
Palamu News: केजी बालिका उच्च विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा 34 छात्राओं को मिली साइकिल
Palamu News: एमएमसीएच में पीने के पानी की किल्लत, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग ने जताई भारी नाराजगी
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर आजसू की मांग, छात्रों से तुरंत संवाद करे सरकार
Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में वर्चुअल रियलिटी से बाबा बैद्यनाथ का इतिहास देख रहे श्रद्धालु
Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा