Dumka News: खासिया गांव में निकला 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

वनरक्षी धनंजय कुमार की टीम का रेस्क्यू

Dumka News: खासिया गांव में निकला 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
(दुमका रामगढ़ अजगर रेस्क्यू)

दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड स्थित खासिया गांव में भैरो महतो की कोबीबाड़ी से 7 फीट लंबा और 14 किलो वजनी अजगर मिला। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर मकबिन्दा पहाड़ के जंगलों में छोड़ दिया।

दुमका: रामगढ़ प्रखंड की लतबेरवा पंचायत अंतर्गत खासिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। लगभग सात फीट लंबे और 14 किलोग्राम वजनी इस अजगर के दिखाई देने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भैरो महतो की कोबीबाड़ी में अचानक यह विशाल अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना स्थानीय नागरिक राजेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही राजेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए वनरक्षी धनंजय कुमार को मामले से अवगत कराया।

​घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी धनंजय कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सूझबूझ और सावधानी बरतते हुए विशालकाय अजगर को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू किया गया अजगर पूरी तरह स्वस्थ था। बाद में टीम द्वारा अजगर को लतबेरवा क्षेत्र स्थित मकबिन्दा पहाड़ के घने जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रह सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मेदिनीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सूर्या सोनल सिंह का एक दिवसीय सत्याग्रह Palamu News: मेदिनीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सूर्या सोनल सिंह का एक दिवसीय सत्याग्रह
Palamu News: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं की स्कॉलरशिप पर प्राचार्यों की विशेष कार्यशाला
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में बच्चों को मिले ज्योमेट्री बॉक्स, पेन और एटलस
Dumka News: खासिया गांव में निकला 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन
PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान
Palamu News: केजी बालिका उच्च विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा 34 छात्राओं को मिली साइकिल
Palamu News: एमएमसीएच में पीने के पानी की किल्लत, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग ने जताई भारी नाराजगी
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर आजसू की मांग, छात्रों से तुरंत संवाद करे सरकार
Deoghar News: मधुपुर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में भारी हंगामा, बिन चर्चा स्थगित हुई बैठक
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में वर्चुअल रियलिटी से बाबा बैद्यनाथ का इतिहास देख रहे श्रद्धालु
Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा