सांडी में स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

शिक्षित व सशक्त समाज निर्माण का संकल्प

सांडी में स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
(रिझुनाथ चौधरी पुण्यतिथि रामगढ़)

रामगढ़ जिले के चितरपुर अंतर्गत सांडी स्थित सरस्वती बगीचा कम्युनिटी सेंटर में झारखंड आंदोलनकारी स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक रौशन लाल चौधरी व अन्य गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

रामगढ़: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता, शोषित-पीड़ित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रबल पक्षधर तथा शिक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे स्व. रिझुनाथ चौधरी जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती बगीचा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने स्व. रिझुनाथ चौधरी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व. रिझुनाथ चौधरी जी के तीनों पुत्र—बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं ज्योति चौधरी—भी उपस्थित रहे।

Jharkhand Govt Ad
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि स्व. रिझुनाथ चौधरी जी का संपूर्ण जीवन झारखंड आंदोलन और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा शोषित, वंचित और गरीबों की आवाज को बुलंद किया तथा एक शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड को जो पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है, उसमें स्व. रिझुनाथ चौधरी जैसे आंदोलनकारियों का अमूल्य योगदान है। उनका संघर्ष, विचार और सामाजिक सरोकार आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। आजसू पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी झारखंड के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें: PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण

श्रद्धांजलि सभा में मांडू विधायक निर्मल महतो, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, आजसू पार्टी के महासचिव संजय मेहता, संतोष महतो सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन अहले सुबह 4:07 बजे खुला बाबा मंदिर का पट Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन अहले सुबह 4:07 बजे खुला बाबा मंदिर का पट
Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन 2.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
Palamu News: शशिकांत शुक्ला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Palamu News: मेदिनीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ सूर्या सोनल सिंह का एक दिवसीय सत्याग्रह
Palamu News: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में छात्राओं की स्कॉलरशिप पर प्राचार्यों की विशेष कार्यशाला
Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में बच्चों को मिले ज्योमेट्री बॉक्स, पेन और एटलस
Dumka News: खासिया गांव में निकला 7 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन
PVUNL पतरातू द्वारा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान
Palamu News: केजी बालिका उच्च विद्यालय में कल्याण विभाग द्वारा 34 छात्राओं को मिली साइकिल
Palamu News: एमएमसीएच में पीने के पानी की किल्लत, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग ने जताई भारी नाराजगी
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर आजसू की मांग, छात्रों से तुरंत संवाद करे सरकार