Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन 2.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
15,233 श्रद्धालुओं ने लिया शीघ्र दर्शनम कूपन
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में अहले सुबह 4:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ, जिसमें 2.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए क्यूआरटी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बल चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 14वें दिन बाबा नगरी में आज श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,84,456 है। साथ ही शीघ्र दर्शनम कूपन 15233 बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,57,639 एवं आंतरिक अर्घा से 1,11,584 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती चौबीसों घंटे सक्रिय रही। पूरे रूट लाइन पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि देवघर आने वाले हर एक कांवरिये को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









