Deoghar News: श्रावणी मेला के 14वें दिन अहले सुबह 4:07 बजे खुला बाबा मंदिर का पट
बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का अटूट जनसैलाब
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन अहले सुबह 04:07 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने सुलभ जलार्पण शुरू किया। बीएड कॉलेज से ही कांवरियों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिन्हें सुगम दर्शन कराने हेतु प्रशासन द्वारा सुरक्षा और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के 14वें दिन आज अहले सुबह बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातः ठीक 04:07 बजे जैसे ही मंदिर के गर्भगृह का पट खुला, वैसे ही कांवरियों और शिवभक्तों द्वारा सुलभ व कतारबद्ध जलार्पण का सिलसिला प्रारंभ हो गया।
'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' से गूंजा मेला क्षेत्रपट खुलने के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र और रूट लाइन 'बोल बम' तथा 'हर-हर महादेव' के गूंज से पूरी तरह गुंजायमान हो उठा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा धाम पहुंचे हजारों कांवरिया पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
बीएड कॉलेज से ही कतारबद्ध हैं कांवरिया

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









