Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट

श्रावणी मेले में भक्ति का चरम, प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

Deoghar News: आस्था के सैलाब से भक्तिमय हुआ बाबाधाम, 04:11 बजे खुला बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट
बोल-बम के जयघोष से गूंजा बाबाधाम

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम का रूट लाइन गेरुआ रंग में रंगा नजर आया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते रहे।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार को बाबाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कपाट खुलते ही कांवरियों का जलार्पण शुरू हो गया, जो लगातार जारी है। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंच रहे शिवभक्तों में बाबा के दर्शन और जलार्पण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भोर होते ही पूरा रूट लाइन गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया। कतार में खड़े श्रद्धालु लगातार ‘बोल-बम’ और बाबा बैद्यनाथ के जयघोष करते नजर आए। जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। लंबी दूरी तय कर देवघर पहुंचे कांवरियों के उत्साह के आगे थकान और नींद भी बेअसर दिखाई दी।

Jharkhand Govt Ad
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रूट लाइन में कतारबद्ध कांवरियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की टीम लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

श्रावणी मेले के 25वें दिन भी बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। हर ओर ‘बोल-बम’ के जयघोष से बाबाधाम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है।

यह भी पढ़ें: तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख कांवरियों ने किया जलाभिषेक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम