Koderma News: योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आरईओ सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

सावन में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु परेशान

Koderma News: योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आरईओ सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
(जयनगर सतडीहा जर्जर सड़क)

जयनगर प्रखंड के योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आरईओ सड़क पूरी तरह जर्जर होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण गड्ढों में जलजमाव से राहगीरों, स्कूली बच्चों और सावन में सतडीहा उत्तरवाहिनी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जयनगर: जयनगर प्रखंड के योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आर ई ओ सड़क जर्जर हो गया है। सड़क पर बड़े गढ़े बन गये  हैं। इन दिनों बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। बड़े बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से दो पहिया वाहनों के चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। 

खास कर सतडीहा प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी शिव मंदिर के सामने बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों को  काफी परेशानी होती है। बता दें कि सावन माह में प्रत्येक सोमवारी को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सड़क में गड्ढे होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने आर ई ओ विभाग से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम