Koderma News: जे जे कॉलेज को गिरिडीह विवि से जोड़ने के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर वक्ताओं ने उठाए सवाल
कोडरमा के जे जे कॉलेज समेत डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विवि से हटाकर गिरिडीह के जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के विरोध में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने इसे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन छात्र हड़ताल और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
कोडरमा: विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर जे जे कॉलेज समेत जिलेभर के डिग्री कॉलेज को जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने के खिलाफ चल रहे जे जे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आंदोलन को धारदार रूप देने को लेकर रविवार को ब्लॉक रोड स्थित साहू भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने किया। जबकि संचालन पूर्व छात्र नेता वीरेंद्र कराटे ने किया। संघर्ष समिति ने जेजे कॉलेज व डिग्री कॉलेज बचाने को लेकर सामूहिक एकता प्रदर्शित किया। कोडरमा के स्वाभिमान की लड़ाई को निर्णायक लड़ाई में बढ़ चढ़कर राजद, कांग्रेस, जेएलकेएम, मजदूर संगठन सीटू एक्ट, अभिभावक संघ, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट समेत अभिभावक व समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सामूहिक संघर्ष का आह्वान किया।

इसलिए सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए 10 अगस्त से जेजे कॉलेज में अनिश्चित कालीन, छात्र हड़ताल धरना-प्रदर्शन के जरिये आवाज़ पहुंचाई जाएगी। इस आंदोलन से भी आवाज़ सरकार तक नही पहुंची तो भूख हड़ताल होगी। संघर्ष समिति ने कहा कि यह आंदोलन गैर राजनीतिक है। उन्होंने कोडरमा वासियों समेत प्रभावित जिले के आम अवाम व छात्रों से आह्वान किया कि आंदोलन में शामिल हो। और छात्र-अभिभावक एकता को सशक्त बनाने की अपील की।
मशाल जुलूस व बैठक में संरछक रामरतन अवध्या नगर पंचायत डोमचांच चेयरमैन उमेश वर्मा, राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव, वरीय समाजसेवी सुरेन्द्र भाई मोदी तौफिक हुसैन जिप सदस्य शांति प्रिया सुरेश प्रसाद यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, सईद नसीम विजय यादव आप जिलाध्यक्ष महेश यादव, जेएलकेएम कृष्णा यादव, सीटू नेता प्रेम प्रकाश, एक्टू नेता विजय पासवान, मनोज सहाय पिंकू समाजसेवी महिला नेत्री जूही दास गुप्ता, संजय साजन रोहित यादव, इन्द्रदेव राम, एम चंद्रा, शंकर दयाल यादव मो अलीशाद, रवि पासवान के अलावे कई लोग मौजूद थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









