मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
(मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के हरसिंहरायडीह पहुंचकर स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें कंधा देकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुए दाह संस्कार के दौरान सीएम ने इसे राज्य व सरकार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वर्गीय सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया तथा दाह संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय श्री सुदिव्य कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देर रात हृदयाघात के कारण स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। यह सरकार और पूरे राज्य के लिए अत्यंत दुखद घड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय रहे और परिपक्वता एवं गंभीरता के साथ उन्होंने अनेक विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है और विश्वास करना कठिन है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी अंतिम यात्रा में सरकार और मंत्रिमंडल के सभी लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और आगे भी परिवार के प्रति सरकार का सहयोग एवं संबल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उनके योगदान को राज्य सदैव स्मरण करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा में मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, विधायकगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं चाहने वाले शामिल हुए। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी।

स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि। नमन!

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि