Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म

आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति करना होगा संलग्न

Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
(प्राचार्य डॉ रणजीत सूचना)

साहिबगंज महाविद्यालय के एनसीसी ट्रूप नंबर 4/36 में नए सत्र हेतु 7 से 15 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के इच्छुक छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 सितंबर को सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित होगी।

साहिबगंज: महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी), ट्रूप नंबर 4/36, झारखंड बटालियन, धनबाद में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस संबंध में एनसीसी कार्यालय, साहिबगंज कॉलेज द्वारा पत्रांक 04/26, दिनांक 05/09/2026 को अधिसूचना जारी की गई है।

कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्नातक (यूजी) सेमेस्टर 1, 2 और 3 के वैसे छात्र-छात्राएं जो एनसीसी में नामांकन के इच्छुक हैं, वे दिनांक 07.09.2026 से 15.09.2026 तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक एनसीसी कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 19.09.2026 को प्रातः 8:00 बजे से प्रखंड मुख्यालय स्थित सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में बटालियन से आए पीआई स्टाफ की उपस्थिति में ली जाएगी।

आवेदन करते समय छात्र-छात्राओं को 10वीं की मार्कशीट, कॉलेज का पहचान पत्र, आधार कार्ड, एडमिशन चालान, बैंक अकाउंट, ब्लड ग्रुप सर्टिफिकेट की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। सीटीओ और साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य रणजीत कुमार सिंह ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि