Koderma News: श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज की बैठक, जयंती समारोह की तैयारी शुरू

चार दिवसीय विविध सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम

Koderma News: श्री अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज की बैठक, जयंती समारोह की तैयारी शुरू
(कोडरमा के श्री अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रवाल समाज की आम सभा को संबोधित करते अध्यक्ष कैलाश चौधरी।)

कोडरमा स्थित श्री अग्रसेन भवन में श्री अग्रवाल समाज की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने और 8 अक्टूबर को भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 10 सितंबर से पूर्व नई समिति के चुनाव के लिए महेश दारूका को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

कोडरमा: श्री अग्रवाल समाज की एक आम सभा श्री अग्रसेन भवन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 11 अक्टुबर को आयोजित होने वाले अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 8 अक्टुबर को शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा 4 दिवसीय कार्यक्रम में कला, संस्कृति, खेलकूद एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। 

चार दिवसीय कार्यक्रम के लिए संयोजक मनोज पिलानिया और विक्की चौधरी को बनाये गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने की। और सभा में समाज के उपस्थित पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत किया। सचिव संजीव खेतान ने सामाजिक गतिविधि पर अपना विचार रखा,और 25 अगस्त को आयोजित होने वाले राणी सती सेवा सदन पानी टंकी रोड में राणी सती दादी जी के झुलन उत्सव सह मंगल पाठ में शामिल होने की अपील की। 

Jharkhand Govt Ad
कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे ध्वनि मत से पास किया गया। बैठक में नई कमिटि का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 10 सितम्बर के पूर्व चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। चुनाव पदाधिकारी महेश दारूका को बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया में नामांकन,नाम वापस लेने तथा स्कुटनी की प्रक्रिया की तिथि चुनाव पदाधिकारी एक दो दिनों में घोषित करेंगे। 

बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंघानिया के अलावा गोपी कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप कुमार मनोज केडिया,अरविन्द चौधरी, सुरेन्द्र गुप्ता,जगदीश संघई, संजीव अग्रवाल, ओम खेतान, विपुल चौधरी प्रदीप खाटुवाला, अमित गुप्ता, संजय खेमानी, संतोष लडढा, संजय नरेडी, गिरिधारी फतेहसरिया, गोविन्द फतेहसरिया, उमा शंकर जगनानी, जितेन्द्र टिबडेवाल, अशोक पिलानिया, किशन संघई,पवन चौधरी, बिनोद पिलानिया, संदीप केडिया, संदीप हिसारिया, प्रदीप हिसारिया सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर निकले कांवरिए

धन्यवाद ज्ञापन सहसचिव शैलेश दारूका ने किया। बैठक में बताया गया कि शीर्घ ही चार दिवसीय महोत्सव के लिए महिला अग्रवाल समाज के लिए संयोजक एवं कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक के लिए एक बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें कार्यक्रम के रूप रेखा तय होगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत