Koderma News: ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर निकले कांवरिए

पत्रकार और जवान भी जत्थे में शामिल

Koderma News: ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर निकले कांवरिए
(देवघर प्रस्थान कांवरिया जत्था)

कोडरमा जिले के सतगावां स्थित ईटाय एवं जोगीडीह ग्राम से कांवरियों का जत्था ईटाय मठ शिव मंदिर में माथा टेक कर देवघर के लिए रवाना हुआ। पिछले 10 वर्षों से लगातार जा रहे यह श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल उठाकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के ग्राम ईटाय एवं जोगीडीह के कावरियों का एक जत्था शनिवार को  बाबा नगरी देवघर जाने से पहले ग्राम ईटाय मठ स्थित शिव मंदिर मे माथा टेक कर रवाना हुए। गौरतलब है की  पिछले दस वर्षो से  ये सभी लगातार  देवघर पूजा करने जाते रहे हैं। इस वर्ष भी जा रहे हैं।  

कांवरियों ने बताया की सावन आते ही बाबा भोलेनाथ के प्रति दिल मे श्रद्धा के भाव जागृत होते हैं। इस दौरान सभी सदस्य एक महीने से शुद्ध भोजन का सेवन करते हैं। और बाबा भोलेनाथ के प्रति ध्यान लगाए रहते हैंl फिर बाबा नगरी के लिए रवाना हो जाते हैं। बाबा नगरी जाने से पूर्व सुल्तागंज से माँ गंगा का जल उठा कर संकल्प कर अपने बाबा भोले नाथ के नगरी के लिए प्रस्थान निकल करते हैं।  

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान जयकारे हर हर महादेव लगाते हुए 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर के बाबा भोलेनाथ के मंदिर बैजनाथ धाम पहुंच कर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर अपने क्षेत्र एवं अपनी सुख समृद्धि की कामना करते हैं। जलाभिषेक करने के बाद  विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का भी दर्शन करने जाते हैं। 

वहां से भी मन्नत मांग कर वापस लौटते हैं। कावरियों के टीम में शामिल स्थानीय पत्रकार प्रदीप कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता (भारतीय जवान) प्रीतम सिंह शंकर सिंह, चंदन राउत (पत्रकार) समाज सेवी कृष्णा पंडित प्रेमन सिंह, अंकित कुमार, राधिया देवी, शांति देवी पार्वती देवी बर्ती देवी, उषा देवी, बीरेंद्र प्रसाद सिंह सन्नी सिंह, गणेश कुमार राहुल कुमार  इत्यादि सभी बाबा कि नगरी के लिए प्रस्थान किए।

यह भी पढ़ें: Koderma News: कस्तूरबा की छात्राओं का फूटा गुस्सा, वार्डन के खिलाफ निकाला 7 किमी पैदल मार्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक