Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुरक्षा व्यवस्था

Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
(दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन)

गिरिडीह के हरसिंहरायडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उसरी नदी श्मशान घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर और सशस्त्र सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री, सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से संपूर्ण राज्य शोकाकुल है। उनके निधन से झारखंड ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री एवं युवा नेतृत्व को खो दिया है। उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में स्मरण किया जा रहा है। दिवंगत मंत्री, सुदिव्य कुमार के हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास पर आज उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। 

राज्यपाल महोदय, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, झारखंड सरकार के माननीय मंत्रिगण, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर राज्यपाल, संतोष गंगवार ने दिवंगत  सुदिव्य कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार ने जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। माननीय राज्यपाल महोदय ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  सुदिव्य कुमार का असमय निधन अत्यंत मर्माहत करने वाला है। सार्वजनिक जीवन में उनका व्यवहार, जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सदन एवं सरकार में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री,  हेमन्त सोरेन भी हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री एवं युवा नेतृत्व को खो दिया है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इसके अलावा सभी माननीय मंत्री महोदय के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वहीं माननीय विधायक  कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन एवं शुभचिंतकों ने भी अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत दिवंगत मंत्री  सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली। श्मशान घाट पर राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराई गई। राजकीय सम्मान के अनुरूप पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सशस्त्र सलामी दी गई। पूरे अंत्येष्टि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रशासनिक, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 

अंतिम विदाई के इस भावुक क्षण में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, परिजनों एवं आमजनों ने नम आंखों से दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई दी। उनके असामयिक निधन से उत्पन्न शून्य की पूर्ति कठिन है। जनसेवा एवं सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी स्मरण करेंगी। जिला प्रशासन, गिरिडीह की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि