रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर साहिबगंज में भाजपा का हमला, अनंत ओझा ने हेमंत सरकार को घेरा

भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने पुलिस की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर साहिबगंज में भाजपा का हमला, अनंत ओझा ने हेमंत सरकार को घेरा

साहिबगंज में भाजपा की पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने छात्रों पर लाठीचार्ज और कथित हमले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रांची, हजारीबाग और गिरिडीह समेत विभिन्न जिलों में आंदोलनरत छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लोकतंत्र पर प्रहार बताया।

साहिबगंज: प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर बीती शाम साहिबगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व भाजपा विधायक अनंत कुमार ओझा ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक ओझा ने कहा कि रांची, हजारीबाग, गिरिडीह सहित राज्य के विभिन्न जिलों में आंदोलनरत छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हमला और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व विधायक ने कहा कि सत्तारूढ़ दल झामुमो के कार्यकर्ता आंदोलनकारी छात्रों से क्यों भिड़े? एक जगह पर नहीं, कई जिलों में पूरी प्लानिंग से गुंडागर्दी की गई है। बिना ऊपरी आदेश के एक साथ कई जगहों पर दमनात्मक कार्रवाई संयोग नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र जेपीएससी-जेएसएससी में गड़बड़ी के विरोध और सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस के राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद कर रहे थे, लेकिन हजारीबाग के गांधी मैदान और गिरिडीह में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मास्क पहनकर छात्रों पर लाठीचार्ज किया।

च्चियों को भी नहीं छोड़ा गया, बिना महिला पुलिस के बर्बरता की गई। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में एकजुट हुए छात्रों पर पुलिस की मौजूदगी में सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं का जानलेवा हमला सीधे तौर पर लोकतंत्र पर प्रहार है। यह परंपरा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, किसी विशेष दल के पक्ष में खड़ा होना नहीं। लेकिन पुलिस की निष्पक्षता पूरी तरह संदेहास्पद है। अनंत ओझा ने कहा कि पूरे राज्य में युवाओं के साथ हेमंत सरकार ने जैसा दुर्व्यवहार किया है, राहुल गांधी उस पर चुप क्यों हैं? उनको झारखंड के छात्रों की गूंज क्यों सुनाई नहीं दे रही है? उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है तो सरकार को डर क्या है? छात्र परीक्षा में पारदर्शिता, नियुक्ति और न्याय की मांग कर रहे हैं, सरकार को उनकी मांगों का जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र डरने वाले नहीं हैं। लाठी के हर वार का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। झारखंड के युवाओं की आवाज दबेगी नहीं, बल्कि और बुलंद होगी। हेमंत सोरेन सरकार युवाओं से किए वादे पूरे करने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है, जो सरकार की हताशा को दिखाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह सरकार नहीं चाहती कि राज्य में अमन-चैन हो। सरकार चाहती है कि यहां अराजकता का माहौल बने। यह रास्ता राज्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है और पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: उधवा में गंगा का कहर, शांति मोड़ तक पहुंचा बाढ़ का पानी; सड़क पर 3 फीट पानी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली