Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
(शिक्षक दिवस समारोह)

साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड विभाग में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने एआई के सदुपयोग पर जोर दिया। इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षुओं ने मनमोहक गायन व हास्य कविता की प्रस्तुतियां दीं।

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के शिक्षा संकाय (बीएड विभाग) में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि का पुष्प और तिलक लगाकर स्वागत कर की गई। इसके बाद देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर बीएड के प्रशिक्षुओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रशिक्षु प्रभात पांडे, प्रीति और आकांक्षा ने मनमोहक गायन प्रस्तुत किया, वहीं कुमार आदर्श की हास्य से परिपूर्ण कविता ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बीएड प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए इसके सदुपयोग पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधुनिक तकनीक का महत्वपूर्ण साधन है और इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि मनुष्य इसका उपयोग किस उद्देश्य से कर रहा है।

बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव ने समाज में शिक्षक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रशिक्षु सबीहा नाज, विशाल दत्ता और आरिफ हसन कादरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. रविंद्र प्रसाद, प्रो. रेखा चौधरी, प्रो. हेमलता साह, प्रो. नितिन कुमार, प्रो. चंद्रशेखर प्रमाणिक, प्रो. कुमार प्रशांत भारती, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद असदुल्लाह, प्रो. अदिति सुरीन, डॉ. सुनीता कुमारी, प्रो. प्रदीप कुजूर और डॉ. विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि