Sahebganj News: कृषि बीमा कंपनी निदेशक बनने पर गणेश प्रसाद तिवारी का हुआ नागरिक अभिनंदन

बड़ी धर्मशाला में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

Sahebganj News: कृषि बीमा कंपनी निदेशक बनने पर गणेश प्रसाद तिवारी का हुआ नागरिक अभिनंदन
(साहिबगंज गणेश तिवारी अभिनंदन)

साहिबगंज के गणेश प्रसाद तिवारी को भारत सरकार की कृषि बीमा कंपनी एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का गैर-सरकारी निदेशक नियुक्त किए जाने पर बड़ी धर्मशाला में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वेटरन्स इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे, पूर्व विधायक अनंत ओझा और भाजपा नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर बधाई दी।

साहिबगंज: भारत सरकार के कृषि बीमा कंपनी एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के गैर सरकारी निदेशक (नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर) नियुक्त होने पर साहिबगंज के गणेश प्रसाद तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वेटरन्स इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भूलन दुबे ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।गणेश प्रसाद तिवारी को सम्मानित व स्वागत के लिए साहिबगंज स्थित बड़ी धर्मशाला में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। मौके पर भूलन दुबे ने गणेश प्रसाद तिवारी एवं महेंद्र पोद्दार को अंगवस्त्र से सम्मानित कर ढेर सारी बधाइयां दी गईं।

सम्मान समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव, राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, साहिबगंज जिला के संगठन प्रभारी मंत्री अमित पांडे, रामानंद साह, महेंद्र प्रधान, नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, बबलू तिवारी, ममता मंडल, चांदनी कुमारी, श्वेता कुमारी, सिंधु पांडे, ममता कुमारी, डब्लू ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि गणेश प्रसाद तिवारी को केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिलना साहिबगंज जिले के लिए गर्व की बात है। इससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली