Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे पीड़ित
साहिबगंज के हरि प्रसाद दियारा स्थित चासा टोला में गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से कमर तक पानी भर गया है, जिससे लोग छतों पर शरण लेने और पलायन करने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से नाव, सूखा राशन, दवा और मवेशियों के चारे की तत्काल व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
साहिबगंज: सदर प्रखंड के हरि प्रसाद दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है। तस्वीर में दिख रहा ये मंजर किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत है - जहाँ एक पक्का मकान कमर तक पानी में डूब चुका है और उस पर परिवार के मुखिया अपने परिवार के साथ बेबस बैठे अपनी किस्मत को रो रहे हैं।
बाढ़ ने यहां दर्जनों परिवारों के आशियाने छीन लिए हैं। जिनके पास पक्के मकान हैं, वो किसी तरह अपनी छत पर जान बचाए हुए हैं। न खाने-पीने का ठिकाना है और न राशन का इंतज़ाम। छत ही अब उनका घर, आंगन और रसोई बन गई है। वहीं, जिनके पास फूस की झोपड़ी थी, उनका तो सब कुछ बहने के कगार पर है। वो लोग अपना बचा-खुचा सामान समेटकर किसी ऊंची जगह पर पलायन करने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चों और मवेशियों के साथ खुले आसमान के नीचे जिंदगी काटना बेहद दर्दनाक है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



