Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि

सोमवार 7 सितंबर को वीबीयू में अवकाश

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
(वीबीयू श्रद्धांजलि पट्ट दृश्य)

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने सोमवार 7 सितंबर को अवकाश घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सरकारी निर्देशानुसार विश्वविद्यालय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और परिसर में श्रद्धांजलि पट्ट लगाया गया है।

हजारीबाग: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय शोकाकुल है। रविवार की सुबह खबर मिलने के बाद से ही सभी लोग स्तब्ध हैं।

मंत्रिमंडल सचिवालय तथा निगरानी विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक 2012-988 दिनांक 06.09.2026 के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय ने अधिसूचना संख्या 1938 दिनांक 06.09.2026 द्वारा अत्यंत दुख के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभाग, स्ववित्तपोषित विभाग, अंगीभूत तथा संबद्ध महाविद्यालयों में सोमवार 7 सितंबर को अवकाश की घोषणा की है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में उन भवनों में जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किए जाएंगे। दिनांक 7 सितंबर को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। इन परीक्षाओं की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर के साथ शोक संदेश का श्रद्धांजलि पट्ट लगाया गया है। इसमें लिखा गया है कि मंत्री का निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाला है। विश्वविद्यालय परिवार उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त राज्यवासियों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली