सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता

मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे सुदिव्य सोनू : जानकी यादव

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता

झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने गहरा शोक जताया। उन्होंने गिरिडीह स्थित आवास पहुंचकर सुदिव्य सोनू के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। जानकी यादव ने कहा कि सुदिव्य सोनू मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असमय निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।

कोडरमा: निःशब्द हूँ । झारखण्ड सरकार के  मंत्री एवं गिरिडीह सदर से लोकप्रिय विधायक, हमारे आदरणीय स्व. सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का समाचार बहुत ही पीड़ादायक है।

अध्यक्ष राज्य पिछड़ावर्ग आयोग झारखण्ड, पूर्व विधायक बरकट्ठा  जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि आज सुबह जब यह मनहूस खबर सुनी, तो कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। आज गिरिडीह स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किया, शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी।

उन्होंने कहा कि मंत्री स्व. सोनू जी एक बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उनके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में साथ रहने और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करने का अनगिनत अनुभव प्राप्त है। उनका इस तरह असमय चले जाना न केवल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा  परिवार और हम सभी के लिए, बल्कि पूरे झारखण्ड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

अध्यक्ष यादव ने परमात्मा से प्रार्थना कि की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में  मंत्री ग्रामीण विकास, पंचायत राज्य विभाग  दीपिका पाण्डेय सिंह  पूर्व मंत्री  बेबी देवी  पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह  सहित झामुमो और महागठबंधन के हज़ारों की संख्या में नेता, कार्यकर्ता औऱ आमजन शव यात्रा में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि