गिरिडीह में राहुल चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, समाज की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी पर जोर

गिरिडीह: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी का सोमवार को गिरिडीह आगमन पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष संदेश दिया गया।
गिरिडीह पहुंचने के बाद राहुल चंद्रवंशी ने सबसे पहले बरमसिया स्थित मंदिर में महाराजा जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के सक्रिय सदस्य रूपेश चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
अपने संक्षिप्त संबोधन में राहुल चंद्रवंशी ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को समाज से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती और एकजुटता ही उसके विकास की असली कुंजी है।
स्वागत समारोह में बीरेन्द्र चंद्रवंशी, बासुदेव चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री अमित आर्या, शिवा चंद्रवंशी, रितिक चंद्रवंशी सहित समाज के कई गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समाज को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।


