Deoghar News: अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की सख्त
पेयजल और पानी छिड़काव के पुख्ता इंतजाम
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला-2026 के अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने भीड़ प्रबंधन, कतार व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं के साथ नए क्यूआरटी (QRT) दलों को सक्रिय कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
देवघर: सावन की अंतिम सोमवारी है। इसके साथ ही देवघर में चल रहे राजकीय श्रावणी मेला-2026 का समापन चरण शुरू हो गया है। अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ने की संभावना है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक तीसरी सोमवारी की तरह अंतिम सोमवारी पर भी करीब तीन लाख से अधिक कांवरियों के बाबाधाम पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
तीसरी सोमवारी के बाद कांवरियों की संख्या में कुछ कमी आई थी, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अंतिम सोमवारी नजदीक आते ही रविवार से ही देवघर की सीमा से सटे बिहार के इलाकों में कांवरियों की संख्या बढ़ने लगी। दोपहर बाद इसका असर बाबाधाम में भी दिखाई देने लगा। सोमवार को भीड़ का दबाव कम रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने रविवार को ही अधिक से अधिक कांवरियों को जलार्पण कराने का प्रयास शुरू कर दिया।
वहीं, गर्मी और उमस को देखते हुए कांवरियों के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था की गई है। लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए पानी का छिड़काव भी कराया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कराया जा सके।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








