Shravani Mela: बाबा धाम में भक्ति का सैलाब, रिमझिम बारिश के बीच कांवरियों ने किया जलार्पण
सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों से केसरिया रंग में रंगी रूट लाइन
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 21वें दिन बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण शुरू हुआ। भोर 4:14 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कतार में खड़े कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर पवित्र गंगाजल अर्पित किया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से बाबाधाम की रूट लाइन केसरिया रंग में रंगी नजर आई।
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 21वें दिन बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुई। भोर में ठीक 4:14 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खुलते ही कतार में खड़े कांवरियों का इंतजार समाप्त हुआ और शिवभक्तों ने बाबा बैद्यनाथ पर पवित्र गंगाजल अर्पित करना शुरू किया।
सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे कांवरियों से पूरा रूट लाइन केसरिया रंग में रंगा नजर आया। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से मेला क्षेत्र और देवघर नगरी गुंजायमान रही।
श्रावणी मेले के 21वें दिन भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बारिश के बीच कांवरियों की निरंतर आवाजाही और गूंजते जयघोष ने पूरे बाबाधाम को भक्तिमय बना दिया।
Related Posts


Latest News








