Deoghar News: 51 विद्यार्थियों का ओरल क्विज के लिए चयन, शेष प्रतिभागियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि 

मंत्रालयी आवास से जारी हुआ OMR परीक्षा परिणाम

Deoghar News: 51 विद्यार्थियों का ओरल क्विज के लिए चयन, शेष प्रतिभागियों को भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
(मधुपुर क्विज परिणाम)

मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने मधुपुर में “दिशोम गुरु–हाजी साहब मेधा चयन क्विज प्रतियोगिता–2026” के प्रथम चरण का परिणाम जारी किया, जिसमें 257 प्रतिभागियों में से 51 विद्यार्थियों का चयन ओरल क्विज के लिए हुआ। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री ने नकद पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मधुपुर: “दिशोम गुरु–हाजी साहब मेधा चयन क्विज प्रतियोगिता–2026” के प्रथम चरण की OMR आधारित लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को मंत्री हाफिजुल हसन अंसारी ने मधुपुर स्थित अपने आवास कार्यालय में जारी किया। प्रतियोगिता में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों से कुल 291 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।परीक्षा तीन समूहों में आयोजित हुई। 

ग्रुप-A में आठवीं उत्तीर्ण 148 विद्यार्थियों में से 21, ग्रुप-B में दसवीं उत्तीर्ण 104 में से 20 तथा ग्रुप-C में बारहवीं उत्तीर्ण 39 में से 10 विद्यार्थियों का चयन ओरल क्विज के लिए किया गया। इस प्रकार कुल 51 विद्यार्थी अगले चरण में शामिल होंगे। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹15 हजार, ₹10 हजार और ₹5 हजार नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, ओरल क्विज के लिए चयनित सभी 51 विद्यार्थियों को ₹2 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

मंत्री ने प्रतियोगिता में शामिल शेष 206 प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रत्येक को ₹1 हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा,ज्ञान और प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि चयनित नहीं होने वाले विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड