Koderma News: 55वीं निशान यात्रा में भक्तिभाव से झूमे श्रद्धालु, श्याम मंदिर में अर्पित किया निशान

दुर्गा कॉम्प्लेक्स झंडा चौक से हुई शुरुआत

Koderma News: 55वीं निशान यात्रा में भक्तिभाव से झूमे श्रद्धालु, श्याम मंदिर में अर्पित किया निशान
(कोडरमा के झंडा चौक से 55वीं निशान यात्रा के दौरान हाथों में ध्वज (निशान) लिए जयकारे लगाते श्रद्धालु)

कोडरमा में निशान महिला मंडल की ओर से 55वीं निशान यात्रा अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। झंडा चौक से शुरू होकर पोद्दार निवास स्थित श्याम मंदिर पहुंची इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों की धुन पर झूमते हुए श्याम बाबा को निशान अर्पित किया।

कोडरमा: निशान महिला मंडल की ओर से 55वीं निशान यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। निशान की पूजा-अर्चना नैंसी वर्मा ने कराई। इसके बाद दुर्गा कॉम्प्लेक्स, झंडा चौक से निशान यात्रा शुरू हुई, जो स्टेशन रोड, अड्डी बंगला होते हुए भालोटिया मोहल्ला स्थित पोद्दार निवास श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ श्याम बाबा को निशान अर्पित किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। 

पूरे मार्ग में जलती रहे खाटू वाले जोत तेरी जलती रहे, मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा सब तेरा, मेरा तो कुछ भी नहीं तथा दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, रास्ते से उठाकर सीने से लगाया है जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाए। निशान यात्रा में कृतिका मोदी, मुरली शर्मा, पूजा शर्मा, सारिका केडिया, अंजना केडिया, शालिनी सेट, रेखा केसरी, जूही और अंजू देवी सहित महिला मंडल की सदस्य शामिल रहीं। 

जजमान के रूप में नैंसी वर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लेने आज खाटू वाले रींगस के उस मोड़ पर सहित अन्य भजनों का गायन किया। वहीं निशान को ऊंचा रखकर श्याम बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर नजर आए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि