Sahebganj News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 13 पदक जीत साहिबगंज बना ओवरऑल चैंपियन

अंडर-14 और 16 में साहिबगंज का कब्जा

Sahebganj News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 13 पदक जीत साहिबगंज बना ओवरऑल चैंपियन
(धनबाद में आयोजित चैंपियनशिप में ओवरऑल विजेता बनने के बाद ट्रॉफी के साथ साहिबगंज के एथलीट)

धनबाद में आयोजित तीसरे सब जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में साहिबगंज ने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों ने बालक व बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

साहिबगंज: धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को आयोजित तीसरे सब जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में साहिबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन कर दिया। झारखंड एथलेटिक्स संघ, रांची एवं धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में साहिबगंज ने 7 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य, कुल 13 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

इस चैंपियनशिप में राज्य के 24 जिलों के 331 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच साहिबगंज के एथलीटों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का परिचय दिया। साहिबगंज टीम ने बालक अंडर-14, बालिका अंडर-14 एवं बालक अंडर-16 वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विशेष बात यह है कि बालक अंडर-14 और बालक अंडर-16 वर्ग में साहिबगंज ने लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वर्ष 2025 में जामताड़ा में आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन दोनों वर्गों में साहिबगंज विजेता बना था।

Jharkhand Govt Ad
बालक अंडर-14 के ट्रायथलॉन ग्रुप-ए में आयुष कुमार और किड्स जेवलिन में आकाश मंडल, बालक अंडर-16 के 60 मीटर एवं 80 मीटर हर्डल्स में एमानुएल किस्कू और पेंटाथलॉन में परमा हांसदा ने स्वर्ण पर कब्जा किया। वहीं, बालिका अंडर-14 के किड्स जेवलिन में रौशनी कुमारी और बालिका अंडर-16 के जेवलिन थ्रो में काजल कुमारी ने स्वर्ण पक्का किया।

बालक अंडर-14 किड्स जेवलिन में विशाल कुमार और बालक अंडर-16 के 80 मीटर हर्डल्स में परमा हांसदा ने रजत पदक हासिल किया। जबकि, बालिका अंडर-14 ट्रायथलॉन ग्रुप-सी में रौशनी कुमारी तथा बालिका अंडर-16 जेवलिन में बेबी कुमारी ने रजत पदक जीता।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: बिना पूर्व सूचना सदर अस्पताल पहुंचे अपर समाहर्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

बालक अंडर-16 शॉटपुट में सन्नी राज और लंबी कूद में अफराज अंसारी ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस सफलता में जिला खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कई पंचायत का किया दौरा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

टीम के साथ गए योगेश यादव (आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज) तथा अशोक साहनी (डे-बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, सकरीगली) के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को चैंपियन बनाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत खेलप्रेमियों ने विजेता एथलीटों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम