विश्व आदिवासी दिवस पर बोले हेमंत सोरेन: छात्रों को न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों की बात संवेदनशीलता से सुन रही है

विश्व आदिवासी दिवस पर बोले हेमंत सोरेन: छात्रों को न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर दंड मिलेगा
विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज की चुनौतियों, अधिकार और सामाजिक असमानता पर अपने विचार रखे।

रांची: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को ‘जोहा‍र’ कहते हुए शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद राज्यपाल, मंत्री अमित महतो, मुख्य सचिव विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, कल्पना सोरेन मुर्मू और राधाकृष्ण किशोर समेत अन्य लोगों के प्रति भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज विभिन्न समुदायों में बंटा हुआ है और आज भी वह अपने अस्तित्व, अधिकार और जीवन-यापन से जुड़ी कई चुनौतियों के बीच आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी लोग शामिल हुए हैं।

छात्रों के आंदोलन पर बोले मुख्यमंत्री

Jharkhand Govt Ad
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आंदोलन और धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों और छात्रों की बातों को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुन रही है।

उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं, उन पर सरकार की नजर है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम चोरी पकड़ चुके हैं। छात्रों को न्याय मिलेगा और अपराधियों को कठोर दंड मिलेगा।”

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सावन मिलन के दौरान सुहागिन महिलाओं को दिए गए पारंपरिक सुहाग चिन्ह

उन्होंने राजनीतिक दलों पर छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: डीएसपीएमयू में 26 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने की समीक्षा बैठक 

‘लाठी-डंडे से नहीं, संवाद से होगा समाधान’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समस्या का समाधान लाठी-डंडे से नहीं, बल्कि संवाद से होता है। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी और छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ-साथ उन छात्रों तक भी सरकार अपनी बात पहुंचाएगी, जो अपने घरों में हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया और आंदोलन के दौरान होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा या दबाव के जरिए नहीं किया जा सकता।

‘देश में आज भी असमानता’

मुख्यमंत्री ने देश में मौजूद आर्थिक और सामाजिक असमानता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश में असमानताएं बनी हुई हैं। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता चला गया।

उन्होंने लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है और देश की आजादी से पहले भी यहां के लोगों ने संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों की ताकत और जागरूकता बढ़ रही है, जिसे कुछ लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सरकार किसी भी समस्या का समाधान संवाद और पारदर्शिता के साथ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंच से संदेश देते हुए कहा, “पारदर्शिता के साथ न्याय होगा।”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता