Ranchi News: डीएसपीएमयू में 26 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने की समीक्षा बैठक
पंजीकरण और आईकार्ड रोकने की दी चेतावनी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 26 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए 22 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने नवनामांकित छात्रों को 22 अगस्त तक चांसलर पोर्टल पर अपनी अपार ID अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया है।
रांची: गुरुवार को अपराह्न 2 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, गांधी सभागार में कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आगामी 26 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित किए जानेवाले दीक्षांत समारोह से संबंधित अपनी अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया।
आयोजन समिति के सदस्यों के साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरे दीक्षांत समारोह के आयोजन की रुपरेखा, विभिन्न कमेटियों के कार्य निर्धारण, डिग्रियों और प्रमाणपत्रों के साथ साथ आयोजन के कार्यान्वयन पर विस्तृत विमर्श हुआ। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि इस दीक्षांत समारोह के प्रारंभिक चरण की शुरुआत आगामी 22 अगस्त से की जा रही है, जब इस दीक्षांत समारोह में उपाधि वितरण हेतु विद्यार्थियों से पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस क्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार ने बताया कि आगामी 22 अगस्त से दीक्षांत समारोह के उपाधि वितरण हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2022 से 2025 और स्नातकोत्तर के सत्र 2023 से 2025 और सत्र 2024 से 2026 के विद्यार्थियों को इस दीक्षांत समारोह में उपाधि वितरण किया जायेगा।
कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में हुए आयोजन समिति की इस बैठक में कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी, डीएसडब्लू डॉ सर्वोत्तम कुमार, प्रॉक्टर डॉ अजय चौधरी, वित्त पदाधिकारी डॉ अनीता मेहता, परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार, विज्ञान संकाय की डीन डॉ नमिता सिंह, सामाजिक संकाय के डीन डॉ एसएम अब्बास, मानविकी संकाय के डीन डॉ अयूब, डॉ खुर्शीद अख्तर, डॉ अमित आलोक हेरेंज और पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह सदस्य के तौर पर उपस्थित रहें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










