Hazaribagh News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारी, 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

सांसद मनीष जायसवाल के खेल महोत्सव का शुभारंभ 30 अगस्त को दारू प्रखंड से होगा

Hazaribagh News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारी, 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
हजारीबाग में सांसद खेल महोत्सव की जानकारी देते सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराने जा रहे हैं। इस वर्ष लोकसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। अकेले फुटबॉल में करीब 25 हजार खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। महोत्सव का शुभारंभ 30 अगस्त को दारू प्रखंड से होगा।

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद मनीष जायसवाल लगातार दूसरी बार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कराने जा रहे हैं। इस वर्ष महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों से 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें अकेले फुटबॉल में करीब 25 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। महोत्सव का शुभारंभ आगामी 30 अगस्त को दारू प्रखंड से होगा।

बड़कागांव रोड स्थित एंजल्स हाई स्कूल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा देने का महाअभियान है। इसका उद्देश्य गांवों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर कर खेल के मैदान से जोड़ना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

Jharkhand Govt Ad
इस बार फुटबॉल के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, तैराकी, निशानेबाजी, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, रस्साकशी, पिट्ठू, मैराथन और ताइक्वांडो समेत 12 से अधिक खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ना समय की जरूरत है। खेल न केवल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा टीम का मिठाई दुकानों में औचक निरीक्षण

सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि खेल अभियान की शुरुआत वर्ष 2016 में कटकमदाग से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में हुई थी। आज यह अभियान पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र तक पहुंच चुका है। प्रेस वार्ता से पूर्व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मीट का भी आयोजन किया गया, जिसमें खेल के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को व्यसनमुक्त बनाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा

मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. के.पी. शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक